Menu
Search

Loading story

धरमजयगढ़ में रफ्तार का कहर!

धरमजयगढ़ में रफ्तार का कहर!

तेज रफ्तार कार ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, ON THE SPOT हुई पिता की मौत!

मेढ़मार चौक–खरसिया रोड पर दर्दनाक हादसा, टक्कर के बाद मौके पर ही गई जान; कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज

धरमजयगढ़- सोमवार की रात धरमजयगढ़ में तेज रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जिसने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया। मेढ़मार चौक–खरसिया रोड पर रात करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस में दर्ज FIR के अनुसार कार क्रमांक CG 13 AV 4584 के चालक निमाई मंडल पर तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मारने का आरोप है।

  टक्कर इतनी जबरदस्त कि मौके पर ही मौत!

शिकायत के मुताबिक टक्कर के बाद व्यक्ति के सिर के पीछे गंभीर चोट लगी और काफी खून बहने लगा। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की ओर से धरमजयगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

   रफ्तार बनी मौत का कारण?

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर धरमजयगढ़ की सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कार कितनी तेज गति से चल रही थी? हादसे के समय चालक की लापरवाही कितनी थी? इन तमाम सवालों का जवाब अब पुलिस जांच में सामने आएगा।

   FIR दर्ज, जांच शुरू

धरमजयगढ़ पुलिस ने FIR क्रमांक 0222/2026 में BNS धारा 106(1) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना हेड कांस्टेबल भुखला राम भगत द्वारा की जा रही है।

  एक जोरदार टक्कर... और मौके पर ही थम गई जिंदगी!

धरमजयगढ़ की सड़क पर हुई इस दर्दनाक घटना ने फिर पूछ दिया बड़ा सवाल—आखिर तेज रफ्तार पर लगाम कब लगेगी?

नोट: समाचार FIR में दर्ज जानकारी के आधार पर है। चालक के विरुद्ध लगाए गए आरोप जांच का विषय हैं और दोष सिद्ध होना न्यायालय के निर्णय पर निर्भर करेगा।

Author
संपादक : दीपक कुमार हलदार
Hamar Goth News 24

हमारे इस पोर्टल का उद्देश्य क्षेत्र की खबरों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।

Leave Your Comment