Menu
Search

Loading story

रायपुर में हॉकी लीग का रण शुरू, 223 खिलाड़ियों ने मैदान में दिखाया दम

रायपुर में हॉकी लीग का रण शुरू, 223 खिलाड़ियों ने मैदान में दिखाया दम

373 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, 28 सितंबर को पहले दिन 223 खिलाड़ी ट्रायल में उतरे

धर्मजयगढ़ -रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों के चयन का ट्रायल रायपुर में शुरू हो गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के पिच-1 पर आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

चयन ट्रायल के लिए कुल 373 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 223 खिलाड़ी 28 सितंबर को पहले दिन मैदान में उतरे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

खिलाड़ियों के चयन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों और मापदंडों के अनुसार की जा रही है। ट्रायल की निगरानी खेल अधिकारियों, हॉकी विशेषज्ञों, हॉकी संघ के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ खिलाड़ियों के पैनल द्वारा की जा रही है।


29 सितंबर को भी जारी रहेगा ट्रायल

चयन प्रक्रिया का अगला चरण 29 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से जारी है । ट्रायल पूरा होने के बाद चयनित खिलाड़ियों की सूची और संबंधित प्रतिवेदन खेल संचालनालय को सौंपा जाएगा।


21 अक्टूबर से प्रस्तावित है लीग

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन में छह टीमों के शामिल होने की जानकारी है। लीग का आयोजन 21 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक रायपुर में प्रस्तावित है।

Author
संपादक : दीपक कुमार हलदार
Hamar Goth News 24

हमारे इस पोर्टल का उद्देश्य क्षेत्र की खबरों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।

Leave Your Comment