Menu
Search

Loading story

चोरों के हौसले बुलंद, पूर्व पार्षद रविंद्र राय के घर लाखों की चोरी

चोरों के हौसले बुलंद, पूर्व पार्षद रविंद्र राय के घर लाखों की चोरी

धरमजयगढ़ |

धरमजयगढ़  नगर में बीती रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी रविंद्र राय के घर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय रविंद्र राय रायपुर मंत्रालय किसी कार्य से गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया और घर में रखे कीमती आभूषण व  1 लाख 73हजार लेकर फरार हो गए।


बताया जा रहा है कि चोरी की घटना बीती रात हुई। सुबह जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी लगी, तो उन्होंने तुरंत रविंद्र राय को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रविंद्र राय ने अपने भाइयों को चोरी की घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिवार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। 


फिलहाल रविंद्र राय रायपुर से वापस लौट रहे हैं। नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है I 

Author
संपादक : दीपक कुमार हलदार
Hamar Goth News 24

हमारे इस पोर्टल का उद्देश्य क्षेत्र की खबरों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।

Leave Your Comment