Menu
Search

Loading story

भूमिगत खदान से क्षेत्र का विकास न की विनाश

भूमिगत खदान से क्षेत्र का विकास न की विनाश

धरमजयगढ़ - रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ तहसील में पुरूंगा कोल ब्लाक गौतम अडानी की कंपनी को प्राप्त हुआ उक्त खदान अंडरग्राउण्ड होगा तथा 106 टी.एम.टी.कोयला का उत्खनन होगा उक्त खदान से राज्य सरकार को तथा केंद्र सरकार को रियल्टी के तौर पर राजस्व उपलब्ध होगा, उक्त राजस्व के क्षेत्र,राज्य व केंद्र का विकास होगा । एवं स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा । 

    अडानी कंपनी के प्रस्तावित उत्खनन कोल ब्लाक पूरूंगा जिसमें प्रभावित ग्राम पूरूंगा , सामरसिंघा, तेन्दूमुड़ी, और कोकदार क्षेत्र में किसानों की भूमि अधिग्रहित किया जाना है । अधिग्रहन करने के पूर्व कंपनी को ग्राम पंचायत का NOC लिया जाना है तथा पर्यावरण जनसुनवाई किया जाना है । उक्त जनसुनवाई को लेकर पिछले दिनों जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के समाकक्ष में अनुविभागीय अधिकारी ( रा०)  की अध्यक्षता में अडानी कंपनी की कर्मचारियों के साथ-साथ पंचायत के जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे । 

    जनसुनवाई का कार्यक्रम सफल होने में राजस्व अधिकारी द्वारा प्रभावित  क्षेत्र के किसानों, जनप्रतिनिधियों को भूमिगत खदान खोले जाने पर अर्थिक विकास के साथ रोजगार उपलब्ध होने की बात कहीं । बैठक में अडानी कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा अंडरग्राउण्ड  खदान खोले जाने पर लगभग 1200 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा ।  अंडरग्राउण्ड खदान होने पर विस्थापन की कोई आवश्यकता नहीं होगी तथा कृषि, जल स्रोत व वन क्षेत्र पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा । वनोपज संसाधन और वन्य जीव पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे तथा कंपनी क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है । और पेशा एक्ट के प्रावधान अपने मूल रूप में बने रहने की बात कही । 

     तेन्द्रमुडी ग्राम पंचायतों के लोगो के द्वारा 18 अक्टूबर को आयोजित विशेष ग्राम सभा में भेसर्स अबुजा सीमेंट लिमिटेड (अडानी पूरूंगा कोल ब्लाक) के प्रस्तावपर सर्वसम्मति से खदात खोले जाने की अपत्ति दर्ज कराई एवं जनसुनवाई को निरस्त करने  22/10/25 को ग्रामीणो और जनप्रतिनिधियो  के द्वारा जिलाध्यक्ष महोदय रायगढ़ को ज्ञापन सौंपा । 

    पुरुंगा कोल ब्लाक में कुल 870 हे० भूमि प्रभावित क्षेत्र में मात्र 17 हे० भूमि निजी है शेष भूमि वन भूमि है जिसमें किसानों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा । तथा अडानी कंपनी के लोगों को पेशा एक्ट का उपयोग करते हुए ग्रामीणों द्वारा विशेष ग्राम सभा में आपत्ति दर्ज होने पर, जनसुनवाई का विरोध न इसलिए पहले से अनुविभागीय  अधिकारी (राजस्व) व भू - अर्जन अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद समाग्रह में बैठक बुलाकर ग्रामीणो पर एक दबाव बना रहा है ।

Author
संपादक : दीपक कुमार हलदार
Hamar Goth News 24

हमारे इस पोर्टल का उद्देश्य क्षेत्र की खबरों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।

Leave Your Comment