Menu
Search

Loading story

होर्रोगुड़ा का बेटा CGPSC में चमका, रैंक 54 से पूरे इलाके में जश्न

होर्रोगुड़ा का बेटा CGPSC में चमका, रैंक 54 से पूरे इलाके में जश्न

धरमजयगढ़:-लैलुंगा होर्रोगुड़ा का बेटा CGPSC में चमका, रैंक 54 से पूरे इलाके में जश्नहोर्रोगुड़ा का बेटा CGPSC में चमका, रैंक 54 से पूरे इलाके में जश्नCGPSC परीक्षा परिणाम में इस साल ग्राम होर्रोगुड़ा, पोस्ट मुकडेगा, तहसील मुकडेगा के बेटे रोहित कुमार यादव ने ऐसा कमाल कर दिया, जिसे पूरा क्षेत्र कभी नहीं भूल पाएगा। किसान परिवार से आने वाले रोहित ने रैंक 54 हासिल कर गांव का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है।


           किसान के घर से निकला अधिकारी

रोहित के पिता नेगीराम यादव खेती करते हैं।

खेत की मेड़ों से लेकर पढ़ाई की मेज तक—सफर आसान नहीं था।

लेकिन रोहित ने रात-दिन मेहनत कर दिखा दिया कि हिम्मत और मेहनत की खेती हमेशा फल देती है।


     गांव वालों का कहना है—

“रोहित बचपन से ही अलग था—शांत, गंभीर और लक्ष्य पर ।”

खेत में पिता की मदद करने वाला यह लड़का आज पूरी तहसील की प्रेरणा बन चुका है।

परिजनों ने बताया कि यह सफलता“ईश्वर की कृपा, परिवार का सहयोग और रोहित की मेहनत” का परिणाम है।


             रोहित युवाओ को संदेश:

“परिस्थितियाँ चाहे जैसी हों, सपना बड़ा हो और इरादा पक्का—तो गांव की मिट्टी भी अधिकारी बना देती है।”

Author
संपादक : दीपक कुमार हलदार
Hamar Goth News 24

हमारे इस पोर्टल का उद्देश्य क्षेत्र की खबरों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।

Leave Your Comment