Menu
Search

Loading story

नगर पंचायत अमला ने फ्री पौधारोपण

नगर पंचायत अमला ने फ्री पौधारोपण

धर्मजयगढ़ - राज्य सरकार की " उमेन फॉर ट्री " योजनांतर्गत पिछले दिनों नगर पंचायत की सभी शासकीय,अशासकीय कर्मचारियों के द्वारा वार्ड 10 में निर्मित कृष्ण कुंज के बगल में फलदार वह छायादार पौधा रोपण किया। तथा रोपित पौधा की मवेशियों से बचाव के लिए वह पौधा का पेड़ के रूप में रूपांतरण हो सके ,उसके लिए बाड़ा  भी लगवाया ।

       राज्य शासन की निर्देशानुसार नगर पंचायत की दी गई योजना के तहत 300 पौधा रोपण किया, गया इन पौधों की वर्ष भर देख-रेख व सुरक्षा के लिए महिला "स्व-सहायता समूह" के महिलाओं के द्वारा 100 पौधा के पीछे एक महिला कार्य करेगी जिसका शासन के निर्देश के अनुसार मानदेय प्रदान किया जावेगा। तथा पौधा खराब होने की स्थिति में उक्त पौधा के स्थान एक अन्य पौधारोपण का कार्य भी करेगी।

     फलदार पौधा में मुख्य रूप से आम ,अमरूद, कटहल, मीठी इमली, आवला , छायादार में नीम, पीपल, कदम, का पौधा रोपण किया इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के सी.एम.ओ तथा सब इंजीनियर सिद्धार्थ जी भी की मार्गदर्शन में स्वच्छता दीदियों, प्लेसमेंट कमांडो कर्मचारियों तथा नियमित कर्मचारी  बाड़ा लगन से कार्य किया

    सरकार द्वारा प्रदेश को हरा-भरा रखने व प्रदूषण कम कर शुद्ध वातावरण नियमित करने "एक पेड़ मां के नाम" जनप्रतिनिधियों व आम जनों से एवं " उमेन फॉर ट्री " शासकीय कर्मचारियों के द्वारा पौधा लगाने की योजना पूरे प्रदेश मे लागू किया है। तथा इन पौधों  को सुरक्षित रखने की सारी उपाय की व्यवस्था भी की है। सरकार का यह पहल प्रशंसनीय है।

Author
संपादक : दीपक कुमार हलदार
Hamar Goth News 24

हमारे इस पोर्टल का उद्देश्य क्षेत्र की खबरों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।

Leave Your Comment