Menu
Search

Loading story

DAP खाद की किल्लत - किसान परेशान

DAP खाद की किल्लत - किसान परेशान

धर्मजयगढ़ -  खरीफ सीजन 2025 पूरे प्रदेश में किसान रासायनिक खाद अनुपलब्ध के कारण परेशान है विपक्ष विधानसभा में किसानों के हित के लिए पूरा जोर लगा दिया, सरकार उक्त खाद की कमी दूर करने बैंकलिपक व्यवस्था करने की बात दोहराई है। परन्तु धरातल पर अब तक कुछ नहीं।
      TSS धर्मजयगढ़ प.क्र.266 में कूल पंजिकृत किसान 2446 हैं जिसके 990 किसान  लेन देन करता इन कुल किसानों में 654 लोग खाद ले पाये बाकी किसान TSS का चक्कर काट रहा हैं।TSS धर्मजयगढ़ के प्रबंधक देवेन्द्र पटेल ने बताया हमने शासन से डी.ए.पी. 1090 बैग इफको 1800 बैग यूरिया 6844 बैग सुपर फास्फेट 3254 एवं 
पोटाश 1177 बैग की डिमांड पहले ही कर रखा हु । इसमें  डी.ए.पी. 600 बैग इफको 600 बैग यूरिया 1200 बैग सुपर फास्फेट 600 बैग अप्राप्त हैं शासन द्वारा रासायनिक खाद भेजे जाने पर वितरण किया जाएगा।
टी.एस.एस. के अध्यक्ष नरेश राठिया बताया की अभी तक सड़सठ लाख रुपया का खाद वितरण कर चुके हैं। और 40 लाख रुपये  अपेक्स बैंक के माध्यम से किसानों को दे  चुके हैं आगे 70 लाख रुपया नगद देने के लिए बैंक में किसानो की कागजात जमा हो चुकी हैं जो जुलाई तक सभी किसानो को प्राप्त हो जावेगी, खाद के लिए मांग जारी है। उन्होंने बताया की सरकार D.A.P. की पूर्ति के लिए लिक्विड (तरल) DAP प्रदान कर सकता हैं।
जीरो प्रतिशत ब्याज से प्रदान की जानी KCC TSS के द्वारा अपेक्स बैंक के माध्यम से किसानों को प्रदान की जाती हैं जो धान बेचने वक्त 
किसानों से काट लिया जाता हैं जिस कारण किसान सारे पूंजी अन्य कामों में खर्च कर देते है खाद बीज व नगद राशि लेकर खेती का कार्य करते हैं परंतु इस वर्ष एक तिहाई किसानो को खाद नहीं मिलने के कारण, किसान परेशान हैं और सरकार दम भर रही हैं खाद की कमी नहीं होने देंगे।  

Author
संपादक : दीपक कुमार हलदार
Hamar Goth News 24

हमारे इस पोर्टल का उद्देश्य क्षेत्र की खबरों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।

Leave Your Comment