Menu
Search

Loading story

बढ़ते बिजली बिल को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

बढ़ते बिजली बिल को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

शुक्रवार शाम 4:00 बजे ब्लॉक अध्यक्ष  ऋतुराज के नेतृत्व में धर्मजयगढ़ बिजली ऑफिस के  सामने कांग्रेसियों द्वारा जमकर नारेबाजी,बिजली बिल साय-साय भाजपा हाय - हाय का नारा लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार  एक बार फिर विद्युत उपभोक्ताओं को लूटने का काम किया है घरेलू बिजली खपत पर 10 से 20 पैसा प्रति यूनिट गैर घरेलू विद्युत खपत पर 25 पैसा प्रति यूनिट महंगी कर दी गई है सर्वाधिक वृद्धि कृषि पंप पर 50 पैसा प्रति यूनिट वृद्धि की गई है किसान लो वोल्टेज बिजली कटौती से परेशान है सरकार बिजली बिल में बढ़ोतरी करने जा रही है उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार जनता को लूटने की कार्य कर रही हैl कांग्रेस सरकार 50% बिजली बिल छूट दी थी पूरे 5 साल में कांग्रेस सरकार मात्र 02 पैसे का ऐतिहासिक बुद्धि की थी और कटौती भी शून्य था प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष ऋतुराज के साथ राजू अग्रवाल सिराज खान, हफीजुल्ला खान,  भवानी सोनी, संतोष प्रधान, रोहित,  असलम खान, तथा रमेश अग्रवाल, राम नरेश पाठक, घासी राम राठिया, दिनेश बेहरा, संतोष पांडे, गगनदीप सिंह कोमल, राफेल टोप्पो , महिला कार्यकर्ता तथा शताधी कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे

Author
संपादक : दीपक कुमार हलदार
Hamar Goth News 24

हमारे इस पोर्टल का उद्देश्य क्षेत्र की खबरों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाना है।

Leave Your Comment