Menu
Search

Loading story

अटल प्रतिमा के सामने कचरा डिब्बे का प्रचार! नगर पंचायत की कार्यशैली पर उठे सवाल

अटल प्रतिमा के सामने कचरा डिब्बे का प्रचार! नगर पंचायत की कार्यशैली पर उठे सवाल

धर्मजयगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण 14 अगस्त 2025 को किया गया था। अब नगर पंचायत द्वारा उसी प्रतिमा के ठीक बगल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा डिब्बे की प्रचारात्मक छवि खड़ी किए जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।


लोगों का कहना है कि स्वच्छता अभियान का प्रचार करने के लिए नगर पंचायत के पास अन्य कई स्थान थे, लेकिन अटल जी की प्रतिमा के सामने ही प्रचार सामग्री लगाना क्या उचित है? महापुरुष की प्रतिमा के सम्मान और गरिमा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत को ऐसे स्थान का चयन करना चाहिए था, जहां प्रचार भी हो और प्रतिमा की गरिमा भी बनी रहे।

Author
संपादक : दीपक कुमार हलदार
मेरा नाम दीपक कुमार हलदार है, और मैं Hamar Goth News 24 का संस्थापक एवं संपादक हूँ।

मैंने इस पोर्टल की स्थापना इस उद्देश्य से की है कि हमारे जैसे छोटे शहरों, गांवों और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ भी मीडिया के मुख्यधारा में शामिल हो सके। Hamar Goth News 24 सिर्फ एक न्यूज़ वेबसाइट नहीं है, यह एक जनमंच है, जहाँ आम लोगों की बातें, समस्याएं, उपलब्धियां और उम्मीदें सुनी और साझा की जाती हैं।

Leave Your Comment